फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की पहल पर शुरु हुआ तालाब का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। विकासखंड सकलडीहा के बसनी गांव में मनरेगा के तहत तालाब के सुन्दरीकरण का कार्य प्रधान श्यामबिहारी द्वारा लगभग चार लाख के लागत से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बसनी गांव का तालाब घास फूस से पट जाने के कारण निष्प्रयोज्य साबित हो रहा था। इस गांव की पहचान तालाब के नाम से बनी हुई थी। इसको देखते हुए ग्राम प्रधान श्यामबिहारी ने तय किया कि तालाब की मेड़बंदी के साथ ही सीढ़ी निर्माण व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण कराकर तालाब को सुन्दर बनाया जाएगा। इसके तहत इन दिनों तालाब के सुन्दरीकरण का कार्य मजदूरों द्वारा चल रहा है। इस दौरान किसान नेता केदार यादव, राजेंद्र पाल, महेंद्र यादव, जगवंती, अशोक राम, छविनाथ पासवान, विश्वम्भर पासवान आदि लोगों ने बताया कि प्राचीन काल के इस तालाब का अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा था। प्रधान ने यह पहल कर तालाब को नया जीवन देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें