फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में प्रधान गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां (ब्यूरो)। क्षेत्र के भलेहटा गांव के सामने मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में प्रधान घायल हो गये। मौके पर जुटे लोगों ने घायल गंगाराम को चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जमुरना गांव के प्रधान गंगाराम यादव (55) मंगलवार को अपनी बाइक से किसी कार्यवश सकलडीहा गए थे। वापस घर लौटते समय भलेहटा गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी साधन से चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें