फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
चंदौली के महेंद्र टे​क्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रो
विज्ञापन
चंदौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जिलास्तरीय खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी नौ विकास खंडों की छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, गोला फेंक, डिस्क थ्रो और कराते समेत अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन 18 से 20 अगस्त तक होने वाली मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया।
कबड्डी के अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आंचल (सकलडीहा), प्रीति और एकता (शहाबगंज) का चयन हुआ। अंडर-17 गोला फेंक में उजाला (शहाबगंज) प्रथम और प्रियंका (मझगाई, नौगढ़) द्वितीय रहीं। अंडर-19 में चांदनी (शहाबगंज) प्रथम, सुशीला (मझगाई) द्वितीय और नंदनी (चकिया) तृतीय रहीं।
अंडर-14 में वर्षा साहनी (नियामताबाद) प्रथम, तबस्सुम (धानापुर) द्वितीय और वानी (चकिया) तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-17 वॉलीबॉल के लिए शहाबगंज की खुशबू, रुचि, रेटिना कुमारी, उजाला, प्रिया कुमार और करिश्मा तथा चकिया की नंदनी का चयन किया गया। अंडर-19 में शहाबगंज की चांदनी पासवान चयनित हुईं। बैडमिंटन में तबस्सुम (नियामताबाद), रुचि (शहाबगंज), आंचल (चंदौली) और कुमुद भारती (सकलडीहा) का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें