नियामताबाद और सकलडीहा ब्लाक के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
जनपद
में दूसरे चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य के
प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।
इस दौरान सकलडीहा के
पांच व नियामताबाद के छह जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए कुल 87
प्रत्याशियों ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर पर्चा भरा। इसमें सकलडीहा से 39 व
नियामताबाद से 48 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी की है। इस दौरान प्रत्याशी
वाहनों के काफिले व समर्थकों की भारी भीड़ लेकर कलेक्ट्रेट नामांकन करने
पहुंचे।
विदित हो कि जनपद में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में
नियामताबाद व सकलडीहा ब्लाक में मतदान की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके लिए
गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें सकलडीहा के सेक्टर नंबर एक
से 13, दो से 4, तीन से 4, चार से 9 व पांच से 9 प्रत्याशियों ने नामाकंन
किया।
इसमें पहले दिन सकलडीहा ब्लाक के सेक्टर-4 से सपा लोहियावाहिनी
जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने अपनी माता उर्मिला देवी का नामांकन कराया।
वहीं नियामताबाद के सेक्टर एक से पांच, दो से आठ, तीन से दस, चार से पांच,
पांच से नौ व छह से 11 ने अपना नामांकन किया।
इस दौरान वे सकलडीहा से
वाहनों के भारी काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन के वक्त
कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ डटी रही। इसके अतिरिक्त अन्य
उम्मीदवारों ने भी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आवेदन किया।
नामांकन
प्रक्रिया को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस बल समर्थकों पर नजर रखी हुई थी।