सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात धमिना गांव के समीप पेट्रोल लदा टैंकर पलट गया।
जिससे
चालक मनाऊ (35) और खलासी बीनालाल (20) घायल हो गए।
टैंकर पलटने की आवाज
सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर ड्राइवर और खलासी को बाहर
निकाला और इलाज के लिए कंदवा निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
टैंकर मंगलवार
की देर रात अलीनगर डिपो से पेट्रोल लादकर आजमगढ़ जा रहा था। इसी दौरान
चालक को झपकी आ गई है और टैंकर धमिना गांव के किनारे पलट गया।
टैंकर पलटने
की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और चालक व खलासी को बाहर निकाला।
टैंकर
का सारा पेट्रोल सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया।