फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीएम आवास योजना के लिए आए 8407 आवेदन, सत्यापन 951 का

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण की सफलता के बाद शासन की ओर से इसके द्वितीय चरण की शुरूआत सितंबर 2024 में हुई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 के तहत इसका लाभ लेने के लिए जिले के सभी चार नगरीय निकायों में कुल 8407 आवेदन आए हैं। इसमें से सिर्फ 951 का ही सत्यापन अभी तक किया जा सका है। कर्मचारियों की सुस्ती की वजह से आवेदकों को योजना का लाभ मिलने पर विलंब हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में चार नगर निकाय है। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के अलावा चकिया, चंदौली, सैयदराजा नगर पंचायत शामिल हैं। पीएमएवाई 2.0 के तहत डूडा की ओर से लोगों से आवेदन लिए गए हैं। तहसील और नगरीय निकायों के कर्मचारियों की सुस्ती के चलते सत्यापन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। डूडा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका क्षेत्र में 4910 आवेदन मिले हैं। इनमें से 409 आवेदन ही सत्यापित हो पाए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत चंदौली में 1291 आवेदन मिले, जबकि 253 का सत्यापन हो सका है। चकिया नगर पंचायत क्षेत्र से आए 1369 आवेदन पत्रों में से 155 का सत्यापन हो पाया है। नगर पंचायत सैयदराजा क्षेत्र से 837 आवेदन आए। इनमें से 134 का ही सत्यापान हो पाया है। इस संबंध में एडीएम राजेश कुमार का कहना है कि सत्यापन के कार्य में तेजी लाई जाएगी। योजना का लाभ समय से पात्र लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें