फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में चल रहा था गेहूं क्रय केंद्र, मुकदमा दर्ज अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। कस्बा स्थित धीना मार्ग पर मंगलवार को जिला विपणन अधिकारी ने छापेमारी कर जनौली गांव में एक फर्जी तरीके से संचालित गेहूं क्रय केंद्र का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान मकान से सरकारी मुहर लगी 161 बोरी गेहूं और 400 खाली बोरी बरामद की है। छापेमारी की सूचना से वहां हड़कंप मच गया। दरअसल किसी ने डीएम नवनीत सिंह चहल से शिकायत की थी कि विचौलिए किसानों से कम दाम पर सरकारी बोरे में गेहूं खरीद कर उसे सरकारी क्रय केंद्रों पर भेजकर मुनाफा कमा रहे है। इस मामले में देर रात मुकदमा भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर मंगलवार को जिला विपणन अधिकारी अनूप कुमार, विपणन अधिकारी धानापुर अमित यादव, श्वेता पांडेय सहित अधिकारियों की टीम वहां पहुंची। टीम के छापेमारी की सूचना पर वहां हड़कंप मच गया। जिला विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को जनौली गांव स्थित एक मकान में संचालित क्रय केंद्र पर छापा मारकर भारी मात्रा में सरकारी बोरा व बोरा में भरा गेंहू बरामद किया गया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी श्वेता पांडेय ने बताया कि गेहूं भरी बोरियां और बोरे को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में धीना थाने में राजकुमार चौबे के खिलाफ म़ुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें