नौगढ़। वन क्षेत्र चकिया और चंद्रप्रभा रेंज में अज्ञात कारणों से लगी जंगल में फैल गई। जिससे हड़कंप मच गया। इससे जंगल में तेंदूपत्ते जलकर खाक हो गए। वहीं जंगल में आग लगने से जंगली जानवर भी बाहर निकल गए। जंगली जानवरों के बाहर निकलने से क्षेत्रीय गांवों में दहशत का माहौल है।
नौगढ़ के पास राजदरी-देवदरी का क्षेत्र चंद्रप्रभा रेंज और दूसरी ओर का क्षेत्र चकिया रेंज में आता है। सोमवार की देर रात चंद्रप्रभा और चकिया रेंज के जंगल में आग लग गई। आग लगने से इमारती लकड़ियों के पेड़ जल गए। तेंदू पत्ते भी आग से जलकर खाक हो गए। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। किसी तरह अपने से आग मंगलवार को बुझी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने से जंगली जानवर के बाहर आने की आशंका से समीप के गांव वालों में दहशत है। चकिया वन रेंजर अकबाल बहाद़ुर सिंह ने बताया कि जंगल में लोग बीड़ी पीकर फेंक देते हैँ। इसके चलते आग लग जाती है। फिलहाल आग बुझ चुकी है।