चंदौली। वित्तविहीन शिक्षक व शिक्षणेत्तर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को कैम्प कार्यालय में हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। तभी किसी भी समस्या का निदान हो पाएगा। कहा कि पिछले दिनों उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान वाराणसी परिक्षेत्र के समस्त जनपद के केंद्र पर जाकर शिक्षकों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। कहा कि सेवा नियमावली व सम्मान जनक वेतन मिलने तक वित्तविहीन शिक्षकों को संगठित होना होगा। इसमें शिव प्रताप सिंह, रमायन यादव, ललित, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र तिवारी, लाल बहादुर मौर्य, संतोष कुमार सिंह, अंजनी सिंह रहे।
चंदौली। सदर विकास खंड के मुस्तफापुर गांव स्थित मीरा शाह बाबा का 49वां मुबारक उर्स एक अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कौव्वाली भी होगी। यह जानकारी अजमुल्ला ने दी है। ब्यूरो,