फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल के साथ छाई होली की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर के गांधी पार्क में रविवार की देर शाम नगर पंचायत चकिया की ओर से रंगभरी एकादशी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अबीर गुलाल की बौछार के बीच होली गीतों की मस्ती छाई रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दूल्हे के रूप में नगर पंचायत के वार्ड नं. चार के सभासद संदीप मौर्या व दुल्हन के रूप में वार्ड नं. 10 के सभासद सरदार राजकुमार सिंह मोदनवाल को चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने मंच पर प्रतिष्ठित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध लोकगीत गायक श्यामनरायन यादव ने होली की विभिन्न गायन शैलियों में होली गीत सुनाए। उनका गायन सुनकर उपस्थित जनसमुदाय होलियाना मूड में आ गया। इसके बाद नगर के लोकगीत गायक नीरज नादान ने होली गीत प्रस्तुत किया। लोकगीत कलाकार शेरवां मिर्जापुर से आई मंजूलता ने भी होली के विभिन्न आयामों को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान चेयरमैन सहित आलोक जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, सभासद राजेश चैहान, अनिल केशरी, रामबाबू सोनकर, विजय विश्वकर्मा, मुन्ना शर्मा, वैभव मिश्रा, अमरदीप मोदनवाल, राजकुमार गुप्ता,, मनोज कुमार, जितेंद्र जायसवाल, मुकेश चैरसिया, लोहा चौहान, संजय विश्वकर्मा, शैलेंद्र केशरी, गुलाब मौर्या, रोहित विश्वकर्मा, आर्यन त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें