फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। साधन सहकारी समिति धूसखास में सोमवार को समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में समिति के लोगों ने परिसर में लगाए जा रहे सोलर पंप का कुछ लोगों के विरोध करने पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बलवंत मौर्य ने कहा कि नौ गांव के किसानों की समिति है और खाद बीज के लिए किसानों को यहां पर आना पड़ता है। लेकिन पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से किसानों को पानी के लिए निजी हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। समिति पर शासन की ओर से सोलर पंप लगाया जा रहा है ताकि यहां पानी की व्यवस्था हो जाए। लेकिन कतिपय लोग इसका विरोध कर रहे है। बैठक में मुख्य रुप से नंद लाल यादव नरेंद्र सानू कुमार शकुंतला देवी धीरेंद्र यादव आदि समिति के सदस्य के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें