फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर तीन झोपड़ियां हुईं राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार की देर शाम बिजली के केबिल में आग लगने से गरीब किसान की तीन रिहायशी झोपड़ियां इसकी चपेट में आकर जल गईं। झोपड़ियों में रखा घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। संयोग अच्छा था कि मौके पर जुटे लोगों ने एक झोपड़ी में बंधी गाय व बछिया को किसी तरह बाहर निकाल लिया। घटना के समय झोपड़ियों में कोई नहीं था। बच्चों सहित पूरा परिवार खेतों में गया था। घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अरूण राम का परिवार तीन झोपड़ियां लगाकर उनमें रहता था। बुधवार लाइट के लिए खींचे गए बिजली के केबिल में अचानक आग लग गई। इससे एक झोपड़ी में आग लग गई। यह देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और एक झोपड़ी में बंधी गाय व बछिया को बाहर निकाल लिया। वे जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने तीनों झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में फूस से बनीं तीनों झोपड़ियां धू-धूकर जल गईं। झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सारा सामान बिस्तर, राशन आदि जलकर राख हो गया। घटना में झोपड़ी में रखे बर्तन भी आंच से पिघल गए। घर के लोगों के पास केवल वही कपड़े बचे हैं जो उन्होंने पहन रखे थे। समाजसेवी अजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें