फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन पीएचसी कंदवा व माटीगांव के चिकित्साधिकारी का रूका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया, अब कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कंदवा व माटीगांव के चिकित्सक की ओर से कार्य में लापरवाही बरतने सीएमओ डा. आरके मिश्र ने गुरुवार कार्रवाई करते हुए मार्च माह का वेतन रोक दिया। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

सकलडीहा विकास खंड के माटीगांव निवासी नागेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत किया कि गांव में नवीन पीएचसी है। यहां तैनात चिकित्सा प्रभारी गायब रहते हैं। इससे गांव के लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ ने सकलडीहा सीएचसी प्रभारी से जांच कराई तो वे गायब मिले। इस पर उनका एक माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया। नवीन पीएचसी कंदवा की शिकायत थी कि यह केंद्र सप्ताह में एक दो दिन ही खुलता हैऔर शेष दिनों तालाबंद रहता है। इस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का इस माह का वेतन रोक दिया। दोनों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डा. आरके मिश्र ने कहा दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की काफी शिकायतें थी। जनपद के अन्य नवीन स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी की जांच कराई जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें