फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट कैनालों की बिजली सप्लाई बंद, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के चिरईगांव स्थित ररुआ स्वतंत्र फीडर के 33 हजार वोल्ट तार के लाइन में रविवार से आई गड़बड़ी के चलते आठ लिफ्ट कैनालों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनमें गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका बलवती हो गई है। किसानों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लिफ्ट कैनालों की बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मनाशा नदी में लगे लिफ्ट कैनालों को निर्बाध बिजली देने के लिए चिरईगांव में ररुआ लिफ्ट कैनाल के पास स्वतंत्र फीडर का निर्माण कराया गया है। निर्माण के बाद से ही इस फीडर में कभी डिस्क की खराबी तो कभी इंसुलेटर जल जाने से किसानों के समक्ष सिचाई की जटिल समस्या खड़ी हो जा रही है। बीते रविवार से ही 33 हजार लाइन में आई गड़बड़ी से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। चार दिनों से बिजली न आने से कर्मनाशा नदी में लगे आठ लिफ्ट कैनालों से पानी की सप्लाई ठप है। किसान रविशंकर सिंह, उदयनारायण सिंह, राजमोहन तिवारी, शक्ति सिंह, राजधर तिवारी, गोलू सिंह, किशोर, तूफानी बिंद, मुन्नू राम, राम आशीष, सोनू यादव आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिजली सप्लाई आरंभ कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें