फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से दर्शाया ईसा मसीह का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के कटसिला स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में येशु का जन्म दिन के पूर्व शुक्रवार को बच्चों की ओर से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों ने टैलेंट शो के माध्यम प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेंट जॉन्स स्कूल कटसिला के परिसर में शुक्रवार को स्कूल के बच्चों एवं अध्यापकों ने बाल ईसा के जन्म दिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया। बच्चों को येशु के जन्म के बारे में ज्ञान हो सके इसके लिए एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। वहीं तरह-तरह की झांकियां व बच्चों द्वारा निकाली गई। प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स डिसूजा ने बच्चों को क्रिसमस का संदेश देते हुए बताया कि यह त्यौहार प्यार, दया भाई चारा की बातों को बताता है। किस प्रकार ईसा मसीह ने अपने को किस रूप में रहकर लोगों के सामने कितनी समस्याओं का सामना कर लोगों का सम्मान किया। उन्हें आज येशु मसीह के नाम से जाना जाता है जो कि एक अपने आप में मिसाल भी हैं। गॉड के रूप में जाने वाले ईसा मसीह के इस दिवस को 25 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन आज सभी बच्चों को इस त्यौहार को झांकी के माध्यम से बताया जा रहा है कि उन्हें इस त्यौहार की महत्ता को समझने और परखने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वही प्रधानाचार्य ने विद्यालय के अध्यापक गण व बच्चों को हैप्पी किसमस डे व हैप्पी न्यू ईयर की ढेर सारी बधाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें