फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट की मौत से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर गुरुवार को फार्मासिस्ट मनोज तिवारी के टैंकर की चपेट में आने से हुई मौत से आक्रोशित सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और सांसद से मार्ग पर भारी वाहनों व टैंकरों का संचालन बंद कराने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किए जाने पर वे कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप था कि भारी वाहनों के आवागमन से न केवल असमय लोग काल के गाल में समा रहे हैं बल्कि सड़क भी क्षतिग्रस्त होती जा रही है। कई बाईक सवार अधिवक्ता गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अधिवक्ताओं ने टैंकर की चपेट में आने से हुए फार्मासिस्ट मनोज के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए टैंकरों के आवागमन पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की मांग उठाई। चेताया कि शीघ्र टैंकरों के आवागमन पर पाबंदी नही लगाई गई और जर्जर सड़कों का मरम्मत शुरू नहीं किया गया तो अधिवक्ता अनवरत कार्य बहिष्कार कर पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में डेमोक्रेटिक बार के संरक्षक अजय सिंह, श्रीकांत सिंह, शैलेंद्र पांडेय, विजय प्रताप सिंह, भूपेंद्रनारायण सिंह, प्रभु पाठक, दुर्गेश सिंह, सुरेश यादव, महेंद्र राजभर, दिनेश सिंह शामिल रहे।
इनसेट -
इस वर्ष तीन जिंदगी लील चुके हैं टैंकर
टैंकर चालकों की रफ्तार देख राहगीरों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। टैंकर की चपेट में फार्मास्टि मनोज तिवारी के अलावा कस्बा के परचून व्यवसाई अभिषेक उर्फ पप्पू जायसवाल (34) की बीते 28 फरवरी व कुछ दिन बाद एक मिडिया सेंटर के युवक की बथावर में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंत्री की आवाज भी बेअसर
बगैर पटरी वाले सैदपुर से सकलडीहा और अलीनगर मार्ग पर भारी वाहनों के चलने पर राज्य सरकार के मंत्री अनिल राजभर भी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने डीएम, एसपी सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर सड़क पर भारी वाहनों व टैंकरों के आवागमन पर रोक लगाने की बात कही थी। इसके वाबजूद नो इंट्री लगने के बाद भी भारी वाहनों व टैंकरों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन

धनंजय
बाइट- 1934
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें