फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुक्कुट पालन से स्वावलंबी बनेंगी समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन विभाग भी मदद करेगा। सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय ने 20 समूहों की चयनित दो सौ महिलाओं को कुक्कुट पालन के लिए मुर्गी के चूजों का वितरण किया। साथ ही दावा किया कि दरबा और अन्य कार्यो के लिए भी उनके खाते में पशु पालन विभाग की ओर से सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय ने बताया कि बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत आजिविका मिशन के तहत गठित समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके तहत स्वयं सहायता सूमह की महिलाओं को चयनित किया गया है। कुक्कुट पालन से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। विभाग की ओर से समय-समय पर निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इस दौरान डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब तक पशुपालन से जुड़ी रही। लेकिन कुक्कुट पालन से उनकी आय में इजाफा होगा। इससे जीवनयापन में सहूलियत होगी। जरूरत पड़ने पर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान डा. एसके प्रसाद, माला, राजकुमारी, निर्मला, सुनीता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें