फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी को काले दिन के रूप में याद रखेगा देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा सरकार से नाराज कांग्रेसियों ने सोमवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने बिना कुछ सोचे समझे देश की जनता को बैंकों के बाहर कतार में खड़ा कर दिया था। नोटबंदी के इतने घातक परिणाम सामने आए कि कई कुटीर-उद्योग व लघु उद्योग बर्बाद हो गए, जिससे कईयों की नौकरी छिन गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा नोटबंदी से देश को हुई आर्थिक क्षति के लिए भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार है। नोटबंदी का फरमान देश के इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। इससे देश को नौ लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए कहा था कि देश से आतंकवाद, नक्सलवाद व काला धन समाप्त हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके इतर देश के लोगों को बैंकों के बाहर अपनी जान गंवानी पड़ी। रुपये के अभाव में लोग अस्पतालों में दम तोड़ दिए। देश का नौजवान, किसान, मजदूर व छोटे-मझले व्यापारी तबाह एवं बर्बाद हो गए। नोटबंदी के दुष्परिणाम के कारण कई कल और कारखाने बंद हो गए, जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ी है। राजेंद्र गौतम ने कहा सरकार देश को साम्प्रदायिक एवं धार्मिक उन्माद की ओर ले जाकर उसका ध्यान विकास के मुद्दों से हटाना चाहती है। ऐसी सरकार को देश कभी माफ नहीं करेगा। इस अवसर पर सतीश बिंद, मधु राय, डा. नारायण मूर्ति ओझा, तौफिक खान, धरणीधर तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, अमित, चंद्रवंश सिंह, पंकज तिवारी, विवेक सिंह, सियाराम, मुकेश, नन्दन आदि उपस्थित थे। संचालन अरुण द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें