फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने कन्या इंटर कालेज को भेजा अतिक्रमण हटाने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत चकिया के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पूर्व काशी नरेश द्वारा स्थापित महारानी जयंती कुंवरि कन्या इंटर कालेज के भवन एवं चाहरदीवारी को रास्ते की जमीन में बनाए जाने पर अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी है। नोटिस को कन्या इंटर कॉलेज के गेट पर नगर पंचायत द्वारा चिपकाया गया है। अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 1420 फसली के नक्शे के मुताबिक खाता संख्या 423 में भूमि श्रेणी-6 की दर्ज है। इस रास्ते की भूमि पर कालेज प्रबंधन द्वारा चहारदीवारी व भवन का निर्माण करा लिया गया है जो अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। नोटिस में चेतावनी दी गयी है कि यदि नोटिस मिलने के एक सप्ताह के अंदर चहारदीवारी और भवन को स्वत: कालेज प्रशासन द्वारा नही हटाया जाता है तो नगर पंचायत अपने अधिकारों का प्रयोग कर अवैध निर्माण को ढहाने को बाध्य होगा तथा इसमें आया खर्च भी नियमानुसार विद्यालय प्रशासन से वसूला जाएगा।


शिकारगंज। क्षेत्र के गरला गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें जर्जर नहरों की मरम्मत कराने और किसानों और बाजार के बीच से बिचौलियों को हटाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते जर्जर नहरों जी मरम्मत नहीं हो पा रही है। इसके चलते टेल तक की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वही कहा कि आज के महंगाई के दौर में किसान बिचैलियों की हाथ की कठपुतली बन के रह गये हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के हल के लिए यूनियन आंदोलन करेगी। महापंचायत में बृजनारायण लाल, गुप्तेश्वर, धीरज श्रीवास्तव, रामनाथ बिंद, रामलाल विश्वकर्मा, जटाशंकर, सेवक, प्रभु, धर्मदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें