पड़ाव। एंबिशन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी परिसर में मंगलवार की शाम आयोजित फ्रेसर पार्टी में छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान फ्रेशर छात्रों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती वंदना प्रस्तुतिकरण से हुआ।
कार्यक्रम में प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं अंतिम वर्ष के प्रतिभागी छात्र- छात्राओं ने नृत्य, गायन, एवं विभिन्न प्रकार के अभिनय से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों के कार्यक्रम देख कर अभिभावक भी दंग रह गए। इस मौके पर मिस्टर फ्रेसर के रूप में कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के क्षितिज वैभव जबकि मिस फ्रेसर इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा सहर अब्बास चुनी गईं। इसी तरह मिस्टर ईव मैकेनिकल इंजीनियर प्रथम वर्ष अमन सिंह जबकि मिस ईव इंजीनियरिंग इलेक्ट्रानिक्स प्रथम वर्ष की छात्रा अमिषा पटेल रही। सभी को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष मिश्र, निदेशक विमल मिश्र, पुनीत मिश्र, विवेक मिश्र, प्रधानाचार्य उपेन्द्र सिंह रहे।