फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प व पाक कला में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चकिया। सिकंदरपुर स्थित स्व. रामविलास सिंह महाविद्यालय के गृह विज्ञान की छात्राओं ने मंगलवार को हस्तशिल्प व पाक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्था के प्रबंध निदेशक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प तथा दस्तकारी का प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं भविष्य में स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा सकती हैं। दस्तकारी, हस्तशिल्प व पाक कला में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्राओ के कला की सराहना की। वहीं प्रदर्शनी में छात्राओ ने रंगोली, कढ़ाई, जरी कढ़ाई, पेंटिंग, पैच वर्क, ज्वैलरी, सिलाई, टैडी बीयर आदि के विभिन्न आयामों की प्रस्तुति की। पाक कला में छात्राओ ने इडली, चाट, पकौड़ा, पनीर पकौड़ा, गोलगप्पा सहित तमाम खाद्य व्यंजनो की प्रस्तुति की। इस मौके पर संस्था के सहायक प्रबंध निदेशक श्यामजी सिंह, सुनील सिंह, प्राचार्य डा. जयदीप सिंह, नेहा राय, साक्षी मौर्या, रूचि, स्वाती जायसवाल, नेहा मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें