फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के नाक के नीचे गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। नगर के वार्ड न छह सिविल लाइन पूर्वी में स्थित तहसील कर्मचारियों के आवास तथा लेखपाल संघ के कार्यालय के पास गंदगी का अंबार है जिससे काफी परेशानी हो रही है। यह स्वच्छ भारत मिशन के अभियान को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर जगह स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन तहसील प्रशासन को अपने ही कर्मचारियों के आवास के पास सफाई करने का वक्त नहीं है। इसके चलते आवास परिसर तथा उसके पीछे काफी गंदगी है। इससे लगातार दुर्गंध उठ रही है। इस दुर्गंध के चलते आस-पास के रिहायशी घरों में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। वहीं पास में ही स्थित लेखपाल संघ के कार्यालय में भी दुर्गंध का साम्राज्य है लेकिन न तो लेखपालों को ही परिसर की साफ-सफाई करने का समय है और न ही तहसील प्रशासन ही इस ओर ध्यान दे रहा है। इसके चलते गंदगी बढ़ती ही जा रही है। वहीं परिसर के आस-पास कहीं भी डस्टबिन भी नहीं रखा गया है। इसके चलते कर्मचारी आवासों के निवासी अपना पूरा कूड़ा खिड़की के रास्ते पीछे परिसर में ही फेंकते हैं। क्षेत्रीय सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि वार्ड के सरकारी तथा गैर सरकारी हर हिस्से की रोज साफ-सफाई के लिए सफाई नायक को कहा गया है लेकिन तहसील के आवासीय परिसर की सफाई न होना चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तहसील प्रशासन एवं नगर पंचायत को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें