फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़ा व अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की ओर से शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को निस्तारित करने के लिए आवाज बुलंद की। साथ ही शासन व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की और मांगों के समर्थन में डीआईओएस डा. विनोद राय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। समाज का सृजन करने वाले शिक्षकों के हितों का ध्यान नहीं दे रही है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, प्रधानाचार्य के पदों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति व अन्य पिछड़ी जातियों को आरक्षण जाने और प्रधानाचार्य की चयन पद्धति में अनुभव व मेरिट को समाप्त करते हुए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार से कराने की मांग की। कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद द्वारा चयनित प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों को 15 दिन के अंदर विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराया जाए। आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए 4300 व्यावसायिक शिक्षकों को नियमित किया जाए। इस दौरान रवि कुमार, महेेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, आलोक, अरुण मौर्य, राजू राम, कविंद्र, धर्मेंद्र कुमार, मोती लाल, राजनाथ, सुनील कुमारी, देव कुमार, अजय कुमार सिंह, विजयंत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें