फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामधुन के साथ कांग्रेसियों ने निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर साप्ताहिक प्रभात फेरी कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन बुधवार को प्लांट डिपो से प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने रामधुन गाया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज गांधी जी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता बढ़ी है।
विज्ञापन

प्रभात फेरी की शुरूआत प्लांट डिपो कालोनी स्थित पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। इसके बाद सदस्यों ने रामधुन गाते हुए परशुरामपुर, सिकटिया आदि इलाके का भ्रमण किया। बाद में परशुरामपुर तिराहे पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने गांधी के सिद्धांतों को आज के समय में अधिक प्रासंगिक बताया। कहा कि आज देश सांप्रदायिकता, आतंकवाद जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और बंधुत्व के सिद्धांतों को अपनाकर ही देश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। इस मौके पर रामजी गुप्ता, नवीन पांडेय, कन्हैया केशरी, नंदगोपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, शाहिद तौसिफ, मेवा लाल पटेल, अभिषेक पाल, तेजपरकाश मल्लिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें