फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। स्थानीय सवित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से बुधवार को स्वच्छता पखवारा के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता के संदर्भ में तमाम विषयों पर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली महाविद्यालय से होकर क्षेत्र के शेरपुर बस्ती व मुहम्मदाबाद में भ्रमण कर वापस कॉलेज में पहुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवारा के तहत बुधवार को सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने कॉलेज से मुहम्मदाबाद गांव में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. सरवन कुमार यादव, डॉ. अशोक प्रियदर्शी, डॉ. अमीता सिंह, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. शमशेर बहादुर सिंह, डॉ. संतोष कुमार, अनिल कुमार सिंह, देवेन्द्र बहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें