फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में स्वच्छता अभियान के तहत जिले में जगह-जगह साफ सफाई की गई। वहीं स्कूलों में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बताया स्वच्छता में ही ईश्वर बसते हैं। इससे लोग कई बीमारियों से बचे रह सकेंगे। एनसीसी कैडेटों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के समीप साफ सफाई की।
विज्ञापन

एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से नगर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में साफ सफाई की। इस दौरान कैडेटों ने साफ सफाई करने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दुकानदारों से भी दुकानों के सामने कचरे का डब्बा रखने की अपील की। अभियान में पूर्व कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, मेजर अमरेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट अशोक त्रिपाठी, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सूबेदार नित्यानंद सिंह, सूबेदार केसर सिंह रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैपुरा में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री डॉ. देवेन्द्र यादव की देख रेख में स्कूल परिसर और आस पास में साफ सफाई की। इसके बाद छात्रों ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों से अपने आस पास के परिवेश को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर बसीर अहमद, अशोक यादव, दिग्विजय सिंह, हरिओम तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, रामकिशुन, रवि, सरिता, मंजू देवी, विनोद चौधरी रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बीईओ केके सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। क्षेत्र के दिघवट, कटसिल और जमुनीपुर परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने स्वच्छता अभियान से संबंधित स्लोगन लिखे दफ्ती और बैनर लेकर चल रहे थे। इस दौरान बीईओ केके सिंह ने लोगों से स्वच्छता अभियान के तहत घर और गांव को स्वच्छ बनाकर देश को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार,ग्राम प्रधान महेन्द्र राजभर, अनिल सिंह, निधि वर्मा, मोनी पटवा, बबीता कुमारी, सीताराम, अश्वनी सिंह, अनिल गुप्ता, सीताराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें