फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासी मुसहरों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। आर्थिक रूप से कमजोर और मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले घुमंतू जाति के रूप में जिले के वनवासी, मुसहर परिवारों को प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री आवास देगी। इसके लिए जिले भर के ब्लाक प्रशासन ने पात्र मुसहर परिवारों को ढूढ़ने की कवायद शुरू की है। दैवी आपदा पीड़ित परिवारों को भी प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री आवास की सौगात देगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गरीब तथा मजदूरी पर जीवन-यापन करने वाले उन मजदूर परिवारों को मुख्यमंत्री आवास देने की घोषणा की है। इन्हे पहले किसी भी तरह के आवास योजना का लाभ नही मिला है। इसके लिए जिले भर के 9 विकास खंडों में ग्राम पंचायतवार सर्वे की कवायद की जा रही है। चकिया विकास खंड में सर्वे के दौरान अब तक 800 से अधिक मुसहर परिवारों की पहचान कर सूचीबद्ध किया जा चुका है। वहीं दैवी आपदा के शिकार परिवारों को भी मुख्यमंत्री आवास देने के लिए विकास खंड अधिकारियों द्वारा तहसीलों से सूची प्राप्त की जा रही है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री आवास की धनराशि की घोषणा शासन द्वारा नहीं की गई है। खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि चकिया विकास खंड में मुसहरों को मुख्यमंत्री आवास देने के लिए सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब तक 800 से अधिक पात्र परिवारों की सूची बनाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा पीड़ित पांच परिवारों की सूची उन्हें मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें