फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से सपा में आए रामअधार का हुआ जारेदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बूथ स्तर पर नए मतदाताओं का पंजीयन कराने पर जोर दिया गया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रामअधार जोसफ और दर्जनों लोगों के द्वारा सपा की सदस्यता ग्रहण करने पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित में जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के लोग सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का उत्पीड़न हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के चरित्र को उजागर करने का काम करें और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। जिला महासचिव नफीस अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने अनिल चौहान को सकलडीहा विधानसभा का महासचिव नियुक्त किया। वहीं सपा में शामिल डा. रामअधार जोसफ समेत दिनेश चौहान, यशवंत मोर्या, निखिल पटेल, जितेंद्र राव, सजय यादव, लल्लन मौर्य, केशवनाथ मौर्य, सचाऊ पासवान, सुबाष विश्वकर्मा, सुनील आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके अलावा हज यात्रा से वापस लौटे जोखू सिद्दीकी का भी स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व विधायक पूनम सोनकर, बाबूलाल यादव, बलिराम यादव, राम सिंह चौहान, जमील अहमद, चाखन यादव, रमेश यादव, राजा खान, ईशान मिल्की, गुलाब चंद्र गोंड, रामजनम यादव, चंद्रभानु यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें