फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास लाभार्थियों को सैयदराजा विधायक ने सौंपे स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय विकास खंड सभागार में शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभार्थियों के प्रशिक्षण एवं आवास स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 82 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री माडल आवास का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। समारोह में विधायक ने सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया।
विज्ञापन

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की मोदी और योगी सरकार गरीबों के भलाई की सोच के साथ काम कर रही है। आने वाले हर गरीब परिवार के सिर पर छत होगा। कहा कि सरकार गरीबों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है। इन योजनाओं को प्रत्येक गरीबों तक पहुंचाई जाएगी। विधायक सुशील सिंह ने लाभार्थियों को बिचौलियों से दूर रहने के लिए आगाह किया। कहा कि तमाम लोग सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लोगों से धन ऐंठते हैं। कहा कि वर्तमान में जो भी योजनाएं हैं, उसका लाभ लाभार्थियों के सीधे एकाउंट में भेजा जा रहा है। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, मंड़ल अध्यक्ष हृदयनारायण तिवारी, ब्रजेश सिंह, अरविंद मिश्र, प्रधानपति रामशरण यादव, राणा सिंह, मृत्युंजय सिंह, कमलाकांत मिश्र, अवनीश पांड़ेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें