फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाएंगे सेवानिवृत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली (ब्यूरो)। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे माध्यमिक विद्यालयों में अब सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए उन्हें मानदेय दिया जाएगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय ने जिले में ऐसे शिक्षकों से आवेदन मांगा है। इच्छुक शिक्षक 30 जून तक अपने सभी दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के बाद काफी कमी हो गई है। ऐसे में जुलाई से शुरू हो रहे सत्र में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए शासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को भर्ती करने का निर्णय लिया है। इन्हें संविदा पर रखा जाएगा। प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के पद पर इन्हें स्कूलों में रखा जाएगा। शासन ने प्रवक्ता को 20 हजार और सहायक अध्यापक के लिए 15 हजार मानदेय प्रति माह देने का घोषणा की है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय ने बताया कि 70 वर्ष से कम उम्र के सेवा निवृत्त शिक्षक इसके लिए पात्र होंगे। ऐसे शिक्षकों से 30 जून तक जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन मांगा गया है। सेवानिवृत्त शिक्षक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें