ग्राम्या संस्थान की ओर से क्षेत्र के लालतापुर गांव में मंगलवार को बाल महोत्सव के दूसरे दिन भी बच्चों ने खूब धमाल मचाया। दूसरे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बच्चों ने खूब मस्ती की।
संस्थान की ओर से अति पिछड़े, दलित एवं वंचित समुदाय के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, सरकारी सेवाओं, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए काम हो रहा है। मंगलवार को संस्थान की ओर से संचालित बसौली, चकिया, अमदहा एवं लालतापुर में संचालित चिराग केंद्र के 650 छात्र शामिल हुए। इस मौके पर बच्चों ने स्वागत गीत, समूह गान, एकल प्रस्तुति, कठपुतली शो, नाटक मंचन, हास्य कवि सम्मेलन आदि के माध्यम से प्रतिभा का परिचय दिया। इसी तरह खेल प्रतियोगिताओं जैसे कबड्डी प्रतियोगिता, रस्सा कसी, 100 मीॎदौड़, मेढक दौड़, बिस्कुट दौड़,धीमी साइकिल रेस इत्यादि का भी आयोजित किया गया। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान-नंदू राम बसौली, परमहंस, मुन्नालाल, राम विलास, बच्चा लाल, धर्मराज, त्रिभुवन, शेखर, श्री राम, सविता रहे। संचालन नीतू व सुरेन्द्र ने किया।