फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में तैनात 27 सब इंसपेक्टर बने निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली।प्रदेश सरकार ने होली के पूर्व पुलिस कर्मियों को बडी तोहफा देते हुए दरोगा के पद से निरीक्षक बना दिया। इसकी सूची जारी होते ही पुलिस कर्मी अपने-अपने नाम को देखने में व्यस्त हो गए। वहीं विभाग की तरफ से जारी सूची मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने ऐसे 27 लोगों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। जो जिले में तैनात है।
विज्ञापन

वर्षो से पदोन्नति की आस लगाकर बैठे दरोगाओं के लिए प्रदेश की सरकार ने होली का तोहफा दिया है। जिसमें पूरे प्रदेश में 2183 लोगों को इसका लाभ मिला है।इसमें अपने जनपद से कुल 27 लोग शामिल है। इसमें कुछ तो थानों पर तैनात है तो कुछ लोग क्राइम ब्रांच, सम्मन सेल व पेशकार पुलिस अधीक्षक का पद भी संभाल रहे है। इन सभी लोगों को पुलिस लाइन में बुलाकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक के हाथों स्टार लगने के बाद प्रदोन्नति हुए दरोगाओं ने सेल्फी लेने में पीछे नहीं हटे।इस दौरान अवधेश सिंह, अजय अवस्थी, साजिद सिद्दीकी, सच्चिदानन्द राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें