फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवसां गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, सफाई कर्मी नदारद

विज्ञापन
नाली
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के रेवसां गांव में साफ सफाई नहीं है। जबकि गांव में तैनात दो सफाई कर्मी कोरम पूर्ति करने के बाद वापस लौट जाते है। वहीं गांव में साफ सफाई की मांग को लेकर ग्रामीण विकास खंड अधिकारी से भी गुहार लगा चुके है। सफाई कर्मियों के रवैए से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था ठीक कराने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

रेवसां निवासी मनोज यादव, दूधनाथ यादव, मुकेश यादव, लालचंद यादव का आरोप है कि गांव में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गई है। कूड़ा करकट के चलते पानी निकासी के लिए बनी नालियां जाम हो गई है। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। आरोप लगाया कि गांव में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विकास खंड कार्यालय द्वारा दो सफाई कर्मियों को नियुक्त किया गया है। लेकिन वे ठीक से सफाई नहीं करते हैं। चेताया कि गांव में सफाई व्यवस्था मुकम्मल नहीं हुई तो ग्रामीण विकास खंड कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान नीला सिंह ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वह प्रयत्नशील है तथा वह ग्रामीणों से सुझाव लेकर गांव में सफाई कराने का प्रयास करेंगी। एडीओ पंचायत मुमताज अनवर ने बताया कि शिकायत मिलने पर सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें