फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुस्थित मिलने पर दो पर्यवेक्षकों का वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही दो पर्यवेक्षकों को भारी पड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने अनुपस्थित चल रहे पर्यवेक्षकों का परीक्षा अवधि का वेतन काटने का निर्देश दिया है। वहीं राजकीय और शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कम से कम बीस पालियों में परीक्षा ड्यूटी अनिवार्य कर दी है। यह भी निर्देश है कि छोटी परीक्षाओं में भी वेतभोगी शिक्षक ड्यूटी करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने अनुपस्थित चल रहे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोखर के पर्यवेक्षक शिवानंद गौतम और अमर शहीद विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज की सुनीता कुमारी का परीक्षा अवधि का वेतन काटने का निर्देश दिया है। वहीं छोटी परीक्षाओं में ड्यूटी से कन्नी काटने वाले वेतनभोगी शिक्षकों की सभी परीक्षाओं में ड्यूटी लगाए जाने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है यह भी कहा है कि पहले राजकीय और शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापकों की परीक्षा में ड्यूटी लगाएं। इसके बाद ही अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। डीआईओएस ने बताया कि वेतनभोगी शिक्षकों के लिए कम से कम बीस पालियों में ड्यूटी अनिवार्य कर दी गई है। अन्यथा वेतन का भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी टीवी बंद मिलने पर तीन केंद्रों को नोटिस
चंदौली। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने परीक्षा के दौरान सीसी टीवी कैमरा बंद मिलने पर तीन केंद्र व्यवस्थापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं सीसी टीवी फुटेज में अव्यवस्था मिलने पर एक केंद्र को नोटिस जारी की गई है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा अवधि में धरांव इंटर कालेज, भारतीय विद्या मंदिर बट्ठी और महारानी जयंती बालिका इंटर कालेज पुअरी में थोड़ी देर के लिए सीसी टीवी कैमरै बंद पाए गए। केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा बताया गया कि तकनीकी समस्या के चलते ऐसा हुआ। लेकिन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर लिखित में जवाब मांगा गया है। वहीं शहीद हीरा सिंह इंटर कालेज हिंगुतर में सीसी टीवरी की फुटेज में दो छात्र आपस में बातचीत करते दिखे। इसके लिए केंद्र को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें