फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन कोहरे से ढंका रहा जनपद

विज्ञापन
कोहरा
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। जिले में घने कोहरे से शनिवार को भी जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। ठंड और कोहरे की वजह से बच्चेऔर बुजुर्ग अधिक परेशान हो रहे हैं। सुबह स्कूली बच्चों को कोहरे की वजह से दिक्कत हुई। पारा गिरने की वजह से लोग दिन भर घर में अलाव तापते रहे। कोहरे की वजह से सड़क पर वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ा। रात में हाइवे पर ट्रक, बस चालकों ने सड़क के किनारे खड़े होकर कोहरा छंटने का इंतजार किया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा तथा हवा तीन किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चली जिससे गलन बढ़ गई।
हवा चलने और बादल छाये रहने के कारण ठंड बढ़ गई और लोग ठिठुरे रहे। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए । वहीं खेती- किसानी के काम में जुटे किसान व मजदूर भी ठंड के आगे बेबस दिखे। इसके अलावा मार्गों पर फर्राटा भर कर चलने वाले वाहनों की स्पीड भी कोहरे के आगे धीमी हो गई थी। दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर चले। शनिवार को दिन में 22 डिग्री तो रात में आठ डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं दिन भर तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। इससे लोग कांपते रहे। संपन्न तबके के लोग तो घरों में रूम हीटर, ब्लोअर आदि चलाकर स्वयं को गर्म रखा लेकिन गरीबों के लिए अलाव ही सहारा रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी लोग इधर उधर से लकड़ी सूखे पत्ते आदि बटोर का अलाव की व्यवस्था की। यही स्थिति रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड पर भी दिखी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लगी कतार
कंदवा(ब्यूरो)। नरवन में शनिवार को कोहरे से एनएच- 24 पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोग घने कोहरे के चलते पूरे दिन परेशान रहे। खेती- किसानी के काम में जुटे किसान व मजदूर भी ठंड के आगे बेबस दिखे। नरवन का पूरा इलाका शनिवार को कोहरे की चादर में लिपटा रहा।
घने कोहरे के कारण सबकी गति धीमी पड़ गई। हालात यह रहे कि मार्गो पर चलने वाले वाहन दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते हुए चले। वहीं कई वाहन चालक ऐसे भी थे जिन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था तो वाहन को मार्ग के किनारे खड़े कर दिए। इसका नतीजा रहा कि मार्ग पर जगह जगह वाहन खड़े नजर आए।
गाड़ी चलाना हो रहा मुश्किल
मुगलसराय (ब्यूरो)। वातावरण में कोहरे की उपस्थिति ने वाहन चालकों को मुसीबत में डाल दिया है। चाहे हाइवे हो या सर्विस रोड कोहरे के प्रभाव के कारण आवागमन करना मुश्किल हो गया है। खासकर भोर में व शाम होते ही कोहरे के कारण परेशानी हुई ।
विज्ञापन

खेती- किसानी पर संकट
कंदवा(ब्यूरो)। नक्सल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड व कोहरे ने खेती किसानी पर संकट ला दिया है। इसके चलते खलिहानों में रखे धान के बोझ की मड़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। शनिवार को क्षेत्र में कोहरे का आलम यह रहा कि गांव के सिवान कोहरे के आगोश में डूबे रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. आरपीएस रघुवंशी ने बताया कि आलू की फसल को किसान पानी से सिंचित करें ताकि फसल सुरक्षित रहे। बताया कि गेहूं और दलहनी फसल के लिए मौसम फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें