फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के रद्द होने से परेशान हो रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। ठंड, गलन और ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को परेशानी हो जा रही है। शनिवार को जहां ब्रह्मपुत्र मेल, राजधानी एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 20 घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचीं। शनिवार को 13 ट्रेनें जहां रद्द रहीं वहीं रविवार को भी 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 15 ट्रेनें रीशेड्यूल किए जाने की वजह से रविवार कोदस घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचेंगी। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन से परिचालन पूरी तरह से व्यवस्थित होने में समय लगेगा।
ठंड और गलन ट्रेनों के परिचालन पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को रद्द रही ट्रेनों में डाउन आनंद विहार टर्मिनल हटिया सुपरफास्ट, डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस, डाउन जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस, अप पटना कोटा एक्सप्रेस, अप फरक्का एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर रहीं। रीशेड्यूल कर चलाई जाने वाली ट्रेनों में डाउन दूरंतो एक्सप्रेस, डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस, डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, डाउन उपासना एक्सप्रेस, अप मगध एक्सप्रेस, डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस, अप और डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें दस घंटे तक विलंबित होकर शनिवार को मुगलसराय पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुगलसराय नहीं पहुंचने वाली ट्रेनें
डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर। (10 ट्रेनें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें