मुगलसराय। बाजारों में घूम रहे आवारा गौवंश के चारे की व्यवस्था के लिए बुधवार को गौ सेवा समिति की ओर से मुगलसराय कोतवाली के समीप एक नाद की व्यवस्था की गई। इस दौरान कोतवाल एसपी सिंह ने गाय को नाद में रखा हरा चारा खिलाकर इस कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने थाने के बाहर पशुओं के पानी पीने की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन समिति के लोगों को दिया ।
गौ सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि सड़क पर घूम घूम कर पेट भरने के लिए गौवंश के पशु पालिथीन व गंदगी का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में इन पशुओं के चारे की व्यवस्था किए जाने के लिए समिति की ओर से नगर में जगह-जगर नाद रखे जाएंगे जिससे लोग अपने घरों में बचे हुए भोजन, हरी सब्जियों आदि को इधर- उधर फेंकने के बजाय उसमें डाल देंगे जिससे आवारा पशुओं को खाने के लिए दर-दर भटकना नहीं होगा । बताया कि पास में ही पानी पीने की व्यवस्था भी की जाएगी। बुधवार को नाद रखने की शुरुआत मुगलसराय कोतवाली के बाहर नाद रखकर की। इस अवसर पर कोतवाल एसपी सिंह ने कहा कि इससे आवारा पशुओं के भोजन की व्यवस्था हो जाएगी । इस दौरान हिमांशु तिवारी, संतोष्ज्ञ तिवारी, महेन्द्र पटेल, शिवम सिंह, राजाराम तिवारी, श्वेता सिद्धिदात्री, मो. आसिफ, सुधाकरा, ओमकार नाथ, अरविंद कुमार, सौरभ सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक तिवारी, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।