फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में किसान यूनियन ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ंसकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों का चक्कर काट रहे है। बुधवार को सीडीओ ने स्वंय ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था। घंटों इंतजार के बाद भी अधिकारी के आने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने अधिकारियों की लापरवाही और मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। बाद में बीडीओ को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन के अधिकारी और नेता सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे हैं। किसानों की समस्या के निस्तारण में कोई रुचि नही है। पिछले कई माह से अधिकारियों का तहसील और ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर काट रहे है। बावजूद अधिकारी बुलाकर भी नही आ रहे है। किसानों ने सीडीओ के नहीं आने व अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। किसानों ने चेताया कि इसी तरह अधिकारी मनमानी करेंगे तो आगामी दिनों ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी किया जायेगा। अंत में बीडीओ को ज्ञापन सौप वापस लौट गए। विरोध जताने वाले जितेन्द्र तिवारी, जमुना चौबे, रामअवतार सिंह ,सरजू प्रसाद, पारसनाथ तिवारी, मनोज यादव, पारस तिवारी, विजेन्द्र तिवारी, गोपाल राय, रामबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें