मुगलसराय। नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम चंदौली दिप्ती देव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों ने रूट मार्च किया। इस मौके पर अच्छे कार्य करने के लिए विभिन्न वर्गों के लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ने जनहित के कार्यों को करने हेतु संकल्प दिलाया । उन्होंने पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ जवाहर लाल त्रिपाठी द्वारा भेजा गया संदेश पढ़ा।
इस दौरान जिला समादेष्टा होमगार्ड सुनील कुमार ने नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों को प्रेषित पत्र सौंपा। कार्यक्रम में सहभागी विभिन्न विभागों 91 यूपी बटालियन एनसीसी के मेजर अमरेंद्र सिंह , भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला सचिव संतोष कुमार तिवारी, अग्निशमन विभाग के नरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी तथा जिला समादेष्टा होमगार्ड्स को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दीप्ति देव उपजिलाधिकारी को चीफ वार्डेन राजीव गुप्ता ने कोर की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नागरिकों को आपदा प्रबंधन से जोड़ने के उद्देश्य से जन जागरूकता रूट मार्च निकाला गया। इसे एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रूट मार्च वीआईपी गेट होते हुए जीटी रोड स्थित सुभाष पार्क पहुंच कर सामप्त हुआ। रूट मार्च में नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवक के साथ स्काउट्स एंड गाइड्स बैंड पार्ट, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड्स का दल ,होमगार्ड्स के स्वयंसेवक, एंबुलेंस तथा फायर टेंडर सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत राजीव कुमार गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन कमलेश तिवारी ने की। इस मौके पर राजीव कुमार गुप्ता, नीरज मिश्रा, राजीव कुमार, विनोद राठौर, अरविंश्द रस्तोगी, कमलेश तिवारी, धर्म प्रकाश जायसवाल, रंजीत भट्टाचार्य, राजेंद्र गुप्ता, लल्लन प्रसाद, हंसराज शर्मा, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।