नियामताबाद। रामनगर औद्योगीक एसोसिएशन फेज एक उद्यामियों की बैठक रविवार को संगठन के सभागार में हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने उद्यमियों को कानून से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उद्यमियों ने एसपी को अपनी परेशानियों से भी अवगत काराया।
उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस चौकी में एआरटीओ द्वारा सीज की गई ट्रकों और अन्य वाहनों को खड़ा करने से उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि कुछ अवांछनिय तत्वों द्वारा आएदिन ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की भी घटनाएं घटीत होती रहती है। जिसपर एसपी संतोष सिंह ने उद्यामियों को आश्वत करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में गश्त को बढाया जाएगा और एआरटीओ से बात करके पुलिस चौकी में सीज वाहनों को अन्यत्र भेजा जाएगा। कहा कि वह उद्यमियों की छोटी बड़ी समस्याओं का निवारण करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। इस दौरान देव भट्टाचार्या, चन्द्रेश्वर जायसवाल, मनोज तिवारी, सुरेन्द्र राय, श्याम अग्रवाल, अवधेश जायसवाल, सुनिल जैन, रामसागर, पियुष अग्रवाल, सिद्धार्थ जालान, अशोक सुल्तानिया, राजदीप थापर, श्याम केजरीवाल, अमित गुप्ता, अमित घोषला, विजय केशरी, रमेश बाघवानी, नरेन्द्र लखवानी आदि मौजूद रहे।