सैयदराजा। कस्बा स्थित शहीद स्मारक और नगर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता मिशन के तहत साफ सफाई का अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक सु्शील सिंह ने शहीद स्मारक की पर झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होने लोगों से अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील किया और खुले में शौच न करने की सलाह दी।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक परिवार के मुखिया को 12 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान रविवार को नगर पंचायत सैयदराजा मे व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत शहीद स्मारक परिसर से हुई । इसके उपरांत जी टी रोड, मुख्य बाजार होते हुए भाजपाजन दुधारी तिराहे तक पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में झाडू थे और जहां गंदगी दिखती वहीं सफाई शुरू हो जा रही थी। इस दौरान बिरेन्द्र जायसवाल, बच्चा बाबू अग्रहरि, इंद्रधुमन केशरी, अरुण मौयॅ, सतेन्द्र केशरी, नामवर प्रसाद, नागा वर्मा, मुराहू गुप्ता, धीरज गुप्ता, उमेश केशरी, भगवान दास कसौधन आदि आदि मौजूद रहे।