फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के आदेश का नहीं हो रहा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश की योगी सरकार भले ही अपने अधिकारियों को सादगी में रखने का दम्भ भर रही हो। लेकिन उनके ही अधिकारी सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाने में लगे हुए है। इन लोगों का उत्तर प्रदेश शासन या उत्तर प्रदेश सरकार लिखाने का मोह नहीं छूट रहा है।
विज्ञापन

मंत्री व अधिकारियों के वाहनों पर नीली बत्ती लगाये जाने से बीआइपी कल्चर होने के स्थिति में बेवजह जाम आदि की समस्या लगी रहती है। वहीं नीली बत्ती का धौंस दिखाकर अन्य कार्य भीकिया जाता था। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने लिए सरकार ने ऐसे सभी वीआइपी कल्चर पर रोक लगा दिया। कोई भी मंत्री लाल बत्ती का प्रयोग नहीं करेगा। इसके साथ ही अधिकारी भी नीली बत्ती का प्रयोग नहीं करेंगे। नीली बत्ती उतारे जाने के आदेश के बाद हर अधिकारियों के चेहरे की रंगत बदल गयी थी। कुछ दिनों तक नीली बत्ती का भौकाल बनाकर चलने वालों को यह सादगी रास नहीं आयी। इसके काट में अधिकारियों ने अपने-अपने वाहनों पर बडे़ व मोटे अक्षरों में उत्तर प्रदेश शासन लिखना प्रारंभ कर दिए। यहां तक कि मोटरसाइकिल पर भी लोग लिखवाने लगे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ियों से सवारी ढोई जा रही है। इसके बाद तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखने पर भी प्रतिबंध कर दिया। इसका पालन कराने के लिए डीजीपी को कह दिया। लेकिन सरकार के इस आदेश का अधिकारियों के उपर कोई असर नहीं हो रहा है। यहां तक कि इन दिनों प्रत्येक थाना क्षेत्र में दर्जनों वाहन का चालान रोज हो रहा है। लेकिन ऐसे वाहनों को रोकने की हिमाकत पुलिस नहीं कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का कहना है वाहनों के नंबर प्लेट पर यदि ऐसा लिखा है तो उन वाहनों का जुर्माना होगा। वही जिन वाहनों के नंबर प्लेट के बजाय कही अन्य स्थान पर लिखा पाया जाता है तो उसे मिटवाया जाएगा। इसके सभी थाना प्रभारियों से कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें