फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टीईटी शिक्षकों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन की बैठक बुधवार को चकिया स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा विभाग में टीईटी मेरिट शिक्षकों के पक्ष में फैसला दिया है।जिसमें योग्यता के आधार पर शिक्षा विभाग में शिक्षकों की तैनाती करने का फैसला सुनाया है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 66 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति को सही ठहराया है तथा शेष छह हजार शिक्षकों के पद के लिए शीघ्र विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति करने के आदेश राज्य सरकार को दिया है। इस दौरान इमरान अली, अग्रसेन, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, कन्हैया गुप्ता, अनिल यादव, ज्योति सिंह, अश्वनी, उषा, पूनम, अनिता, निशा, प्रियंका, दुर्गेश, सुधाकर, जगदीश, शशिकांत, रीता पांडेय, अजय भारती, राजकुमार, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें