मुगलसराय। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सुर सरिता की मैनाताली गल्ला मंडी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में भजन गायक अशोक सिद्धार्थ को अखिल भारतीय सद्भावना एसोसिएशन की ओर से शास्त्री घाट वरुणा पुल कचहरी पर पूर्वांचल काशी गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ ने नगर और जिले के साथ पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। इस दौरान सर्वसम्मति से 28 जुलाई को सुबह 7बजे से नागपंचमी के अवसर पर कबड्डी वनेशनल हेल्थ क्लब में ब्रेंचप्रेस प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में शुमा भारद्वाज, दीपाली अग्रहरि, रेनू, रेखा, किरन, ख़ुशी, रानी, प्रियासी, बेबी, जीनत, रीमा, सिमा सिंह, आकास, छोटू, चाहत, सौरभ, अमरनाथ, अमित, निक्की, विशाल, संजय आदि उपस्थित रहे।