फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अव्यवस् था देख नाराज हुए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। जिलाधिकारी हेंमत कुमार ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसूताओं को अस्पताल में भोजन नहीं मिलने की जानकारी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ को फोन कर इसकी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिया । वहीं कुछ दवाओं के बाहर से लिखे जाने के मामले में चिकित्सकों को निर्देशित किया दवाओं का विवरण बनाकर उसे सीएमओ को मेल से भेजें ताकि अस्पताल में दवा उपलब्ध रह सके। इस दौरान ओटी में साफ सफाई से भी जिलाधिकारी नाखुश दिखे और अविलंब इसे ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर लभगभग दो बजे जिलाधिकारी के राजकीय महिला चिकित्सालय में पहुंचते ही चिकित्सकों सहित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले उन्होंने चिकित्सकीय कक्ष का निरीक्षण किया जहां आक्सीजन सिलेंडर की हालत खराब देख उसे सही किए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी आपरेशन थियेटर पहुंचे जहां उन्होंने साफ सफाई को लेकर चिंता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बाबत दो-तीन मरीजों के तिमारदार से भी वार्ता की। जिसपर उन्हें जानकारी हासिल हुई कि यहां प्रसूताओं को भोजन नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने इस बाबत फोन से सीएमओ से बात की उन्होंने बताया मार्च माह में भोजन का टेंडर खत्म कर दिया गया है। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी का निर्देशित किया कि शुक्रवार की रात से ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाए। कुछ एक मरीज ने बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत की । वहां मौजूद चिकित्सक ने बताया दवाएं मरीजों को निशुल्क दी जाती है यदि कभी स्टाक में दवा नहीं होती है तो उस दौरान इमरजेंसी में बाहर से दवा मंगवा ली जाती है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल के लिए आवश्यक दवाओं की लिस्ट ईमेल से सीएमओं को भेजी जाए । साथ ही अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा गर्भवतियों को लाभ मिल सके इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें