मुगलसराय। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एसएम सुल्तान ने गुरुवार को नगर के कांग्रेस नेता अकील अहमद बाबू का कुशल क्षेम जाना। वह पिछले दिनों एक पुतला फूंकने के कार्यक्रम के दौरान झुलस गए थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामजी गुप्ता के नेतृत्व में एसएम सुल्तान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पिछले दिनों मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोली से किसानों की मौत के विरोध में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जा रहा था। इसी के तहत मुगलसराय में भी कांग्रेसियों के 9 जून को पीएम का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेस नेता अकील अहमद बाबू झुलस गये थे। गुरुवार को सुल्तान उनके अलीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां कहा कि भाजपा की सरकार जन विरोधी योजनाओं के तहत कार्य कर रही है। उससे जनता पूरी तरह त्रस्त हो गयी है। कांग्रेस नेता अकील अहमद बाबू ने कहा कि सरकार की मनमानी के कारण ही मुगलसराय का नाम लालबहादुर शास्त्री के बजाय दीनदयाल उपाध्याय रखा जा रहा है। जो गलत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना, हीरलाल शर्मा, शमीम मिल्की, शाहिद तौसिफ, डा. जीके पांडेय, संतोष तिवारी, राकेश यादव, मु. आसिफ, अफरोज, हाजी अहमद, आजाद सिद्दीकी, अफरोज आदि मौजूद रहे।