दुलहीपुर। विद्युत निगम के चंदासी उपकेंद्र कार्यालय में चल रहे मेगा कैंप के मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान 777 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर 283 का निपटारा किया गया। कैंप में 656 उपभोक्ताओं से 30 लाख 49 हजार रुपये राजस्व के रूप में जमा कराए गए।
मुगलसराय डिवीजन के 80 हजार उपभोक्ताओं के लिए चंदासी उपकेंद्र पर चल रहे मेगा कैंप में पांच दिन मे 777 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से मौके पर 283 शिकायतों का निपटारा किया गया। इसके अलावा 494 शिकायतें लंबित हैं। बिजली बिल संबंधी 659 मामलों में से 217 उपभोक्ताओं की समस्या का मौके पर ही निपटारा किया गया। मीटर से संबंधित 35 शिकायतें आईं। इनमें से 15 का निपटारा किया गया। कैंप में 140 आवेदन विद्युत भार बढ़ाने के लिए आए। सभी आवेदन का निपटारा किया गया। कुल 36 शिकायतें ऑनलाइन की गईं। इसके अलावा 30 और शिकायतें आईं। इसमें से 27 का निपटारा किया गया। कुल 656 उपभोक्ताओं से 30 लाख 49 हजार रुपये राजस्व जमा कराया गया। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि पहली बार महाअभियान चलाया गया हैं। उन्होंने बताया कि मेगा कैंप में उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा आने व विभागीय शिकायतों का तत्काल निपटारा कर दिया जा रहा है। इस दौरान उपखंड अधिकारी पड़ाव कृपाशंकर यादव, अवर अभियंता मुकेश यादव, सुधीर पटेल, हर्षित राय, मनीष यादव, रितेश निषाद, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।