फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे 75 ट्रकों का चालान, 12 ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिहार से यूपी में बिना नंबरों के ट्रकों के आने का खेल जारी है। वहीं दूसरी तरफ एआरटीओं द्वारा ट्रकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। रविवार रात से सोमवार दिन तक की गई कार्रवाई में एआरटीओ ने बिना नंबर प्लेट समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 75 ट्रकों का चालान किया। वहीं 12 ट्रकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

बिहार से बालू लेकर आने वाले ट्रकों पर कार्रवाई के डर से वाहन स्वामी नंबर प्लेट हटा दे रहे हैं। वहीं कई ट्रकों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है। बिना नंबर के ट्रक लगातार बालू की अवैध रूप से ढुहाई में लगे हुए हैं। ऐसे ट्रक चालकों के खिलाफ एआरटीओ डाॅ. सर्वेश गौतम ने अभियान चलाकर रविवार की रात हाइवे पर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम ने कई ट्रकों को बिना नंबर प्लेट के पकड़ा। इनमें से अधिकतर ट्रक बिहार के थे। सोमवार को दिन में 12 बजे तक एआरटीओ ने कार्रवाई। इस दौरान टीम ने 75 ट्रकों का चालान किया। वहीं 12 ट्रकों का सीज कर दि या। इस संबंध में एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि बिना नंबर के जिले में आ रहे ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें