चंदौली। मुख्यालय के पंडति कमलापति त्रिपाठी राजकीय संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में जन औषधि दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मरीजों को सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं संग इससे मिलने वाला लाभ के बाबत जानकारी दी गई। इसका शुभारंभ विधायक साधना सिंह ने किया। वहीं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं के बाबत जानकारी ली।
विधायक साधना सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ गरीबों को आज सीधे तौर पर मिल रहा है। कोई गरीब इलाज के आभाव में दम न तोड़े इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। गरीबों को सस्ती व अच्छी दवाओं को उपलब्ध कराने के लिए पीएम जन औषधि केंद्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खोला है। आज सभी औषधि केंद्र पर गोष्ठी आयोजित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। कहा कि लोगों को जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की शुरुआत की है। जहां गरीबों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में 750 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होंगी और गरीब को आसानी से कम दाम में दवा उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान सीएसमएस. डा.अरविंद सिंह, सतीश सिंह, कमलेश कुमार, दुर्गेश सिंह, राजकुवर सिंह रहे।