पीडीडीयू नगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को जिलेभर में मनाई गई। सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों की ओर से युवा संवाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवेकानंद के सिद्धांतों, मूल्यों और आदर्शों पर चर्चा करते हुए युवाओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 91 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से रेलवे इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर युवा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें स्वामी जी के संदेशों को छात्रों के बीच साझा किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस की सेवा और उनके दिव्यतम आदर्शों को अपनाकर विश्व में भारत के अमूल्य आध्यात्मिक खजाने की महक फैला दी। मेजर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि वे माता-पिता और पंडितों आदि से ऐसे प्रश्न पूछ लेते कि सभी अचंभित रह जाते थे। इस मौके पर लेफ्टिनेंट अशोक त्रिपाठी, कामेश सिंह, सूबेदार नित्यानंद सिंह, हवलदार महेंद्र मौजूद थे। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में भी स्वामी जी की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी ने सर्वधर्म समभाव व हिंदू धर्म की श्रेष्ठता को पश्चिमी देशों में स्थापित किया। शिकागो में दिया गया उनका व्याख्यान आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर डा. दीनबंधु तिवारी, छात्रसंघ अध्यक्ष मुरली मनोहर यादव, चक्रधारी प्रजापति, सुदर्शन यादव, रोहित केशरी, अनूप पांडेय, अभिषेक, आकाश, भानू यादव, दिलीप यादव, माधव, प्रिंसी गुप्ता, आहाना मेहरा मौजूद थे। संचालन डा. संजय पांडेय ने किया। कंदवा संवाददाता के अनुसार अरंगी स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. केके तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी महिलाओं की शिक्षा और युवा शक्ति को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहे। वह युवा वर्ग के आदर्श हैं। इस दौरान धनंजय सिंह, सियाराम सिंह, गिरीराज द्विवेदी, राजकुमार सिंह, राधेश्याम शर्मा, केके सिंह, ध्रुव पांडेय, प्रमोद, संतोष यादव मौजूद रहे। बकौड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से गरीबों में कंबल वितरित किया गया। इस दौरान मृत्युंजय सिंह दीपू, बृजेश सिंह, विकास कुमार, जय गोविंद सिंह, डा. जयकुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रतिमा राय, अनीता, धीरेंद्र सिंह, आलोक सिंह मौजूद रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार, किड्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को स्वामी विवेकानंद के कथन उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नौगढ़ क्षेत्र के लालतापुर में ग्राम्या संस्थान की ओर से आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत सदस्य जय प्रकाश सिंह एवं संस्थान की नीतू सिंह ने किया। नीतू सिंह ने कहा कि 2016 में बनी युवा नीति अभी तक लागू नहीं की गई। सरकार इसके लिए कोई बजट नहीं दे रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि स्वामी जी के आदर्शों से युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर हरिचरण, कोलेश्वर, त्रिभुवन राम, विलास, मोहन, रामबली, अंजनी, रेखा, ललिता, पूजा, अजय, बच्चालाल शामिल रहे।
इनसेट-
------
छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
फोटो-58
चकिया/चंदौली। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती की पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। एनएसएस के स्वयंसेवकों को डॉ. संतोष कुमार यादव तथा देवेंद्र बहादुर सिंह ने विवेकानंद के आदर्शों एवं उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. शमशेर बहादुर सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता डॉ. सरवन कुमार यादव ने संचालन डॉ. अमिता सिंह ने किया। वहीं, आर्गनाइजेशन फॉर क्लीन एंड प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से चंदौली के आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम काजल यादव, सुधांगी सिंह द्वितीय व नाजिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सुबेदार अशोक सिंह, सूर्यनाथ सिंह, अजय सिंह, राजीव नयन त्रिपाठी, संजय सिंह रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य आलोक कुमार और संचालन हरिश्चंद्र ने की।
स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक
पीडीडीयू नगर। कैलाशपुरी स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल परिसर में स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल यादव ने कहा कि स्वामी जी ने पूरे विश्व को सफलता का एक बीज मंत्र दिया उठो, जागो और अपने लक्ष्य का संधान करने तक चलते रहो। यह बीज मंत्र हमेशा प्रासंगिक रहेगा। छात्र-छात्राओं ने स्वामी जी के जीवन पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल व संचालन सिद्धार्थ कबीर ने किया। सभा में संयोजक सीमा पांडेय, रत्ना सिंह, चन्दा यादव, पूनम कुमारी, यासिर जावेद, शिल्पा, अजीत कुमार, रोहित मौजूद थे। वहीं, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से प्लांट डिपो प्रांगण में विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर एसपी सिंह, एके उपाध्याय, मोहन राम, संजय कुमार, जीत बहादुर थापा, नंदलाल, राकेश मौजूद रहे।